अपने आर्टिस्ट कॉन्टेंट और प्रोफ़ाइल को मैनेज करें
अपनी कलाकार की प्रोफ़ाइल को पर्सनलाइज़ करें
श्रोता द्वारा आपका संगीत सुनने से पहले, उन्हें अपना व्यक्तित्व दिखाएँ। संगीत भावनाओं और कहानियों को व्यक्त करता है, लेकिन आपकी कलाकार प्रोफ़ाइल इस अभिव्यक्ति को और सशक्त बनाती है — यह आपके संगीत, प्रेरणा और दृष्टिकोण को सामने रखती है ताकि फ़ैन्स केवल सुनने के अलावा भी इससे जुड़ सकें।
Apple Music for Artists में ‘कलाकार का कॉन्टेंट’ सेक्शन आपको अपनी कलाकार की प्रोफ़ाइल पर अधिक नियंत्रण रखने की सुविधा देता है। इसमें व्यक्तिगत स्पर्श जोड़ें, जैसे कि कलाकार की नई इमेज, कलाकार का लोगो, कस्टमाइज़ बटन रंग, स्पॉटलाइट किया गया कॉन्टेंट और कलाकार की जानकारी। संगीत और वीडियो सेक्शन आपको वे सभी गाने, ऐल्बम और म्यूज़िक वीडियो दिखाता है जो आपके पेज पर प्रदर्शित होते हैं, ताकि आपको पता चल सके कि फ़ैन्स वास्तव में क्या देख सकते हैं।
अपनी कलाकार की इमेज जोड़ें
आपकी इमेज आपकी कहानी बयाँ करती है और फ़ैन्स को तुरंत यह समझने में मदद करती है कि आप कौन हैं। सही तरीक़ों के बारे में अधिक जानकारी के लिए कलाकार की इमेज के दिशानिर्देश देखें और जानें कि आप Apple Music for Artists में अपनी कलाकार की इमेज कैसे अपलोड कर सकते हैं।
कलाकार का लोगो जोड़ें
सबसे अच्छे गानों में एक ऐसा हुक होता है जो आपके दिमाग़ से निकल ही नहीं पाता। आपका लोगो भी ऐसा ही होना चाहिए। एक ही नज़र में फ़ैन्स प्ले बटन दबाने से पहले जान जाते हैं कि यह आप ही हैं। कलाकार के लोगो के दिशानिर्देश में अपना लोगो बनाने की आवश्यकताओं के बारे में जानें और अपने कलाकार पेज पर लोगो जोड़ना सीखें।
अपने कलाकार पेज पर बटन का रंग कस्टमाइज़ करें
अपने कलाकार पेज पर दिखने वाले बटनों के रंग को कस्टमाइज़ करके अपने पूरे पेज को एकरूपता प्रदान करें। कस्टम कलर सिलेक्टर आपको ऐसा रंग चुनने में मदद कर सकता है जो आपके कलाकार की इमेज और लोगो के साथ मेल खाता हो, ताकि आप अपने पेज के लिए एक सामंजस्यपूर्ण रूप और अनुभव स्थापित कर सकें।
स्पॉटलाइट के लिए कॉन्टेंट चुनें
अपने संगीत को केंद्र-बिंदु बनाएँ। चाहे आप किसी नए ऐल्बम को हाइलाइट कर रहे हों, किसी पिछली रिलीज़ की सालगिरह मना रहे हों या अपने टूर की शुरुआत सेट लिस्ट प्लेलिस्ट से कर रहे हों, स्पॉटलाइट आपको अपने सबसे महत्वपूर्ण कॉन्टेंट को अपने पेज के टॉप पर पिन करने और प्रदर्शित करने की सुविधा देता है, ताकि फ़ैन्स इसे सबसे पहले देख सकें।
अपनी कलाकार की जानकारी को अपडेट करें
कलाकार की प्रोफ़ाइल आपको यह तय करने की सुविधा देती है कि आप Apple Music पर अपने फ़ैन्स के सामने ख़ुद को कैसे प्रस्तुत करते हैं। कलाकार के रूप में अपनी तस्वीर अपलोड करें और अपने या अपने बैंड के बारे में अतिरिक्त विवरण दें, जैसे कि आपकी जन्मतिथि, आप कहाँ से हैं या बैंड की स्थापना कहाँ हुई थी।
हालाँकि Apple Music में आपके कलाकार पेज पर कुछ जानकारी आसानी से अपडेट हो जाती है, लेकिन कुछ अन्य सेक्शन भी हैं जिनमें ज़्यादा रिव्यू की आवश्यकता होती है। कोई भी अपडेट करने से पहले, कृपया हमारे कलाकार की प्रोफ़ाइल के दिशानिर्देशों को ज़रूर देख लें।
जीवनी जोड़ें और अपडेट करें
अपने आर्टिस्ट पेज पर Xperi जीवनी जोड़ने या अपडेट करने के अनुरोध के लिए Xperi से संपर्क करें। यदि आपने पहले से ही जीवनी का ड्राफ़्ट तैयार कर लिया है या कोई विशेष बदलाव करना चाहते हैं, तो उसे अपने सबमिशन में शामिल करें। ध्यान दें कि Xperi अपनी नीतियों और मानकों के अनुसार योग्य कलाकारों को ही जीवनी सेवाएँ प्रदान करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। हालाँकि आपके सबमिशन पर विचार किया जा सकता है, Xperi के माध्यम से जीवनी अपडेट होने की गारंटी नहीं है।
यदि आपके पास कोई जीवनी नहीं है या आप अपनी Xperi जीवनी के बजाय अपनी ख़ुद की टिप्पणी डालना चाहते हैं, तो हमने आपके लिए एक ऐसा स्थान बनाया है जहाँ आप हमारे संपादकों और अपने फ़ैन्स को अपने बारे में एक कलाकार के रूप में, अपने शब्दों में और ज़्यादा बता सकते हैं। कलाकार की प्रोफ़ाइल में दिए गए सवाल-जवाब सेक्शन को भरें, जो आपके Apple Music कलाकार पेज पर दिखाई देगा।
अपने उत्तरों के लिए दिशानिर्देशों के बारे में अधिक जानकारी के लिए कलाकार की प्रोफ़ाइल के दिशानिर्देश देखें। हालाँकि आपके सबमिशन पर हमारी संपादकीय टीम विचार कर सकती है, लेकिन उसके Apple Music पर प्रकाशित होने की कोई गारंटी नहीं है।
बैंड के सदस्यों, सहयोगियों, प्रेरणास्रोतों और सर्वनामों की पहचान करें
एक कलाकार के रूप में या अपने बैंड के बारे में कुछ अतिरिक्त जानकारी शेयर करें। हमारे संपादकों को बताएँ कि आपके संगीत पर किन कलाकारों का प्रभाव है और उन कलाकारों के बारे में बताएँ जिनके साथ आपने कोलैबरेशन किया है। हालाँकि यह कॉन्टेंट Apple Music पर प्रदर्शित नहीं होगा, लेकिन बैंड के सदस्यों, सहयोगियों, प्रेरणाओं और सर्वनामों की पहचान करने से हमारे संपादकों को आपको बेहतर तरीक़े से जानने में मदद मिलती है।
अपना संगीत और वीडियो देखना
संगीत और वीडियो सेक्शन आपके Apple Music आर्टिस्ट पेज पर उपलब्ध कॉन्टेंट के साथ-साथ आगामी रिलीज़ का ओवरव्यू प्रदान करता है। इस सेक्शन का उपयोग किसी भी कॉन्टेंट, जैसे गानों, ऐल्बम या म्यूज़िक वीडियो को देखने के लिए करें, जिनमें आप मुख्य कलाकार हैं। मुख्य कलाकारों के अलावा अन्य कलाकारों, जैसे फ़ीचरिंग कलाकार, प्रोड्यूसर या गीतकार को यह ऐक्सेस उपलब्ध नहीं है।
रिलीज़ तिथि, कलाकार, शैली, भाषा और उपलब्ध गीत के बोल जैसे मेटाडेटा देखने के लिए किसी भी कॉन्टेंट को चुनें। गीत के बोल देखने, संपादित करने या सबमिट करने के लिए सूची में मौजूद किसी भी गाने पर क्लिक करें, ताकि श्रोता आपके नवीनतम गानों के साथ गा सकें। अपने गीत के बोल अपलोड करने या बदलाव का अनुरोध करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए Apple Music में गीत के बोल जोड़ने का तरीक़ा देखें।
यदि आप अपने कॉन्टेंट के मेटाडेटा में कोई सुधार करना चाहते हैं, तो अपने उस वितरक से संपर्क करें जो Apple को भेजे गए कॉन्टेंट को प्रबंधित करता है।