तस्वीरें

लोगो, रंग और फ़ीचर्ड कॉन्टेंट के साथ अपने कलाकार पेज को पर्सनलाइज़ करें।

Apple Music में अपने कलाकार पेज को और भी व्यक्तिगत बनाएँ। अपने कलाकार का लोगो अपलोड करें और अपने ‘जानकारी’, ‘प्ले’ और ‘पसंदीदा’ बटन के रंगों को कस्टमाइज़ करें। अपने पेज पर प्रदर्शित करने के लिए एक ऐल्बम या प्लेलिस्ट चुनें।

आप वेब पर मौजूद Apple Music for Artists से सीधे अपने कलाकार पेज पर कलाकार का लोगो जोड़ सकते हैं।

अपना लोगो कैसे जोड़ें

  1. अपने खाते में साइन इन करें और उस कलाकार पर क्लिक करें जिसे आप देखना चाहते हैं।
  2. ‘कलाकार का कॉन्टेंट’ क्लिक करें, फिर ‘कलाकार की प्रोफ़ाइल’ क्लिक करें।
  3. ‘कलाकार का लोगो’ सेक्शन में, ‘लोगो चुनें’ क्लिक करें।
  4. अपनी इमेज फ़ाइल चुनें।
  5. ‘सबमिट करें’ क्लिक करें।

समीक्षा की प्रक्रिया कैसे काम करती है

समीक्षा की प्रक्रिया में अधिकतम पाँच कार्यदिवस लग सकते हैं। जब तक Apple आपके लोगो की समीक्षा नहीं कर लेता, तब तक वह लंबित स्थिति में रहेगा।

समस्याओं से बचने के लिए कृपया हमारे ‘कलाकार के लोगो के दिशानिर्देशों’ को फ़ॉलो करें। यदि यह अस्वीकृत हो जाता है, तो आप समस्या को सुधारने के बाद इसे फिर से समीक्षा के लिए सबमिट कर सकते हैं। यदि आपको अस्वीकृति के बारे में अतिरिक्त सहायता या स्पष्टीकरण चाहिए, तो हमसे संपर्क करें

अपने बटन का रंग कस्टमाइज़ करें

डिफ़ॉल्ट रूप से, ‘जानकारी’, ‘प्ले’ और ‘पसंदीदा’ बटन का रंग सफ़ेद होता है। अपने कलाकार पेज को और अधिक सुसंगत ब्रांडेड लुक देने के लिए बटन के रंग को अपनी पसंद के अनुसार पर्सनलाइज़ करें।

  1. अपने खाते में साइन इन करें और उस कलाकार पर क्लिक करें जिसे आप देखना चाहते हैं।
  2. ‘कलाकार का कॉन्टेंट’ क्लिक करें, फिर ‘कलाकार की प्रोफ़ाइल’ क्लिक करें।
  3. बटन कलर सेक्शन में, सुझाए गए रंगों में से एक ऐसा रंग चुनें जो आपकी कलाकार की इमेज के अनुकूल हो। या फिर कस्टम कलर सिलेक्टर में कस्टम हेक्स वैल्यू जोड़ें।

अपने चुने हुए रंग का प्रीव्यू तुरंत Apple Music for Artists में देखें। बटन के रंग में हुए बदलाव चयन के कुछ घंटों के भीतर Apple Music पर दिखाई देंगे।

अपने संगीत को स्पॉटलाइट में लाएँ

Apple Music पर अपने कलाकार पेज के टॉप पर उस कॉन्टेंट को पिन करें जो सबसे ज़्यादा मायने रखता है। स्पॉटलाइट आपको अपने किसी ऐल्बम, म्यूज़िक वीडियो, कलाकार की प्लेलिस्ट या Apple Music रेडियो कॉन्टेंट को फ़ीचर करने की सुविधा देता है, ताकि फ़ैन्स आपके पेज पर आने पर सबसे पहले उसे ही देखें।

  1. अपने खाते में साइन इन करें और उस कलाकार पर क्लिक करें जिसे आप देखना चाहते हैं।
  2. ‘कलाकार का कॉन्टेंट’ क्लिक करें, फिर ‘कलाकार की प्रोफ़ाइल’ क्लिक करें।
  3. स्पॉटलाइट सेक्शन में, कॉन्टेंट चुनें का विकल्प चुनें।
  4. मेनू से, अपने पेज पर पिन करने के लिए एक ऐल्बम, म्यूज़िक वीडियो, कलाकार प्लेलिस्ट या Apple Music रेडियो कॉन्टेंट का चयन करें। यदि आप किसी रिलीज़ के किसी विशिष्ट संस्करण को पिन करना चाहते हैं, तो आप खोज में Apple Music लिंक पेस्ट कर सकते हैं। ध्यान दें कि आप केवल उसी कॉन्टेंट को पिन कर सकते हैं जिसके रिलीज़ पर प्राथमिक कलाकार आप हों।
  5. अपने कलाकार पेज पर अपने कॉन्टेंट को फ़ीचर करने के लिए एक तिथि सीमा चुनें। आप अपने कॉन्टेंट को सबमिट करने के दिन से अधिकतम 18 महीनों तक स्पॉटलाइट कर सकते हैं।

एक बार जब आप अपने कलाकार पेज पर किसी कॉन्टेंट को स्पॉटलाइट कर लेते हैं, तो आपको अपनी कलाकार प्रोफ़ाइल में उसका प्रीव्यू दिखाई देगा।