वॉल्यूम बढ़ाएँ।

ऐसे टूल्स के समूह के साथ अपने संगीत को प्रमोट करें, जिनकी मदद से आपके प्रशंसक जहाँ भी हैं, आप वहीं पर उनके साथ अपने गाने शेयर कर सकते हैं और माइलस्टोन का जश्न मना सकते हैं।

अपने शो को Apple Music पर प्रकाशित करें।

अपने टूर की जानकारी की समीक्षा करें, ताकि आगामी शो आपके Apple Music कलाकार पेज पर सही ढंग से दिखाई दें।

अपनी सेट लिस्ट प्लेलिस्ट लॉन्च करें।

अपने लाइव सेट को प्लेलिस्ट बनाएँ, ताकि आपके टूर से पहले, उसके दौरान और बाद में भी फ़ैन उसका उत्साह महसूस कर सकें।

पल-पल अपने प्रशंसकों तक पहुँचें।

आगामी रिलीज़ के लिए माहौल बनाएँ या ऐसे ऐसेट्स की मदद से अपने नवीनतम ऐल्बम, गीत या संगीत वीडियो के बारे में प्रशंसकों को उत्साहित करें जिन्हें आप आसानी से अपने सोशल चैनल्स पर शेयर कर सकते हैं।
Precious Pepala

अपनी स्टाइल के हिसाब से सोशल मीडिया पोस्ट को कस्टमाइज़ करें।

सात भाषाओं में पर्सनलाइज़ किए जा सकने वाले प्रोमो पोस्ट की मदद से अपने व्यक्तित्व को भी अपनी आवाज़ जितने ही ख़ूबसूरत अंदाज़ में दिखाएँ।

एक ही लिंक, जिसके ज़रिए आप कई स्ट्रीमिंग सेवाओं पर अपने गाने शेयर कर सकते हैं।

Apple Music for Artists में अब Linkfire का ऐक्सेस शामिल है। एक ही लिंक के ज़रिए आपके फ़ैन Apple Music और अन्य स्ट्रीमिंग सेवाओं पर आपके गाने सुन सकते हैं।

प्रशंसकों के साथ अपने सबसे बड़े माइलस्टोन शेयर करें।

चाहे आपने गाने के प्ले या Shazam काउंट संबंधी नया रिकॉर्ड बनाया हो, या फिर Apple Music प्लेलिस्ट में आपको फ़ीचर किया गया हो, अपनी सफलता का जश्न उन फ़ैन्स के साथ मनाएँ जो हर क़दम पर आपके साथ रहे हैं।

एम्बेड किए गए प्लेयर्स के साथ प्रशंसकों को सुनने के और भी तरीक़े दें।

अपने गानों को शेयर करने के लिए, बैज, लोगो और QR कोड पाएँ।

अपनी वेबसाइट पर अपना Apple Music कैटलॉग दिखाएँ।