मार्केटिंग और प्रमोशन

Apple Music मार्केटिंग टूल्स

Apple कई मार्केटिंग टूल ऑफ़र करता है जो आपके संगीत को विश्व में पहुँचाने में मदद करते हैं और Apple Music पर इसे ढूँढना और सुनना आसान बनाते हैं। किसी गाने को सीधे Apple Music के लिंक के साथ शेयर करें, अपनी वेबसाइट को ऐसे एम्बेड किए जा सकने वाले प्लेयर से बेहतर बनाएँ जो आपके नवीनतम ट्रैक या ऐल्बम की झलक दिखाता हो या किसी भी डिजिटल प्लैटफ़ॉर्म पर Apple Music बैज का उपयोग करें।

Apple Music Marketing Tools के साथ, Apple ब्रांड की शक्ति का उपयोग करके अपने संगीत का प्रचार करना आसान है। ऐसेट्स कई भाषाओं में उपलब्ध हैं, ताकि आप दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ सकें। किसी भी आधिकारिक Apple बैज और ब्रांडिंग का उपयोग करने से पहले,Apple Music Identity Guidelines को रिव्यू ज़रूर कर लें।

Apple Music Marketing Tools पर जाएँ और कलाकार का नाम या कोई भी ऐल्बम या गाना दर्ज करके ख़ुद फ़ीचर्स देखें।


बैज और आइकन

ऐसे ब्रांड और आइकॉन की मदद से फ़ैन्स को आपका संगीत खोजने में मदद करें जिन्हें दुनिया भर में पहचाना जाता है। 42 भाषाओं में उपलब्ध Apple Music बैज और आइकॉन का उपयोग अपने मार्केटिंग कम्युनिकेशन – जैसे सोशल मीडिया, विज्ञापन, ऐप्स, वेबसाइट और प्रिंटेड प्रमोशन्स – में Apple Music का प्रमोट करने के लिए करें।

Toolbox में बैज या आइकॉन का उपयोग कैसे करें

  1. Apple Music Marketing टूल्स पर जाएँ।
  2. उस गाने या ऐल्बम को खोजें जिसे आप प्रमोट करना चाहते है।
  3. यदि लागू हो, तो कॉन्टेंट पेज पर संबद्ध फ़ील्ड में अपना संबद्ध टोकन जोड़ें।
  4. बैज और Lockups सेक्शन तक नीचे स्क्रोल करें। 
  5. ‘Apple Music पर सुनें’ बैज के लिए रंग और भाषा चुनें।
  6. प्रेस फ़ोटो, ऐल्बम आर्ट और अन्य सहित अपने मार्केटिंग सामग्री में सहेजने और जोड़ने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।
  7. क्लिपबोर्ड में URL कॉपी करने के लिए Copy Embed पर क्लिक करें, फिर उसे अपनी वेबसाइट पर उपयोग करें। 

एम्बेड किया जा सकने वाला प्लेयर

महज एक क्लिक से वेब पर कहीं भी अपने संगीत का पूर्वावलोकन प्रस्तुत करें। जो श्रोता Apple Music में लॉगइन नहीं हैं, वे किसी गाने की 30-सेकंड की क्लिप चला सकते हैं या पूरे ऐल्बम या प्लेलिस्ट का प्रीव्यू देख सकते हैं, जिसमें गानों की पूरी सूची दिखाई देती है। यदि श्रोता Apple Music में लॉगइन हैं, तो वे आपकी वेबसाइट छोड़े बिना ही पूरे ट्रैक सुन सकते हैं। श्रोता सीधे प्लेयर से Apple Music खोलकर लॉगइन कर सकते हैं या मुफ़्त ट्रायल के लिए साइन अप कर सकते हैं। 

एम्बेड किया जा सकने वाला म्यूज़िक प्लेयर कैसे बनाएँ

  1. Apple Music Marketing टूल्स पर जाएँ।
  2. जिस गाने या ऐल्बम को आप एम्बेड करना चाहते हैं, उसे खोजें। 
  3. यदि लागू हो, तो कॉन्टेंट पेज पर संबद्ध फ़ील्ड में अपना संबद्ध टोकन जोड़ें।
  4. Preview Player सेक्शन तक स्क्रोल करें और अपनी ज़रूरत के अनुसार ऊँचाई और चौड़ाई बदलें।
  5. Embed कोड को Clipboard में कॉपी करने के लिए Copy Embed पर क्लिक करें, फिर उसे अपनी वेबसाइट में जोड़ें।

ऐसे लिंक के ज़रिए श्रोताओं को सीधे किसी गाने, ऐल्बम या प्लेलिस्ट पर भेजें, जो किसी भी डिवाइस पर Apple Music में ऑटोमैटिकली खुल जाते हैं। लिंक सोशल मीडिया पोस्ट और ईमेल मार्केटिंग के लिए बहुत अच्छे होते हैं और एक छोटा लिंक बनाने का विकल्प भी मौजूद है।

लिंक कैसे जनरेट करें

  1. Apple Music Marketing टूल्स पर जाएँ।
  2. उस गाने या ऐल्बम को खोजें जिसे आप प्रमोट करना चाहते है।
  3. यदि लागू हो, तो कॉन्टेंट पेज पर संबद्ध फ़ील्ड में अपना संबद्ध टोकन जोड़ें।
  4. Content Link तक स्क्रोल करें और Copy Link पर क्लिक करें।
  5. यदि आपको छोटा URL भी चाहिए, तो Short Link तक स्क्रोल करें, Generate Short Link पर क्लिक करें, फिर Copy Link पर क्लिक करें।