मार्केटिंग और प्रमोशन

‘प्रमोट करें’ फ़ीचर का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा कैसे उठाएँ

जब आप अपना संगीत तैयार कर लेते हैं, तो वक़्त आता है कि इसे दुनिया के सामने पेश करने का। ‘प्रमोट करें’ फ़ीचर के टूल ऐसा करने में आपकी मदद कर सकते हैं। Artists iOS ऐप और वेब पर Apple Music for Artists पर उपलब्ध, प्रमोट करें फ़ीचर आपको अपनी रिलीज़ को लेकर होने वाली सरगर्मी और उपलब्धियों को अपने फ़ैन्स के साथ शेयर करने और नए श्रोताओं तक पहुँचने की सुविधा देता है।

‘प्रमोट करें’ में उपलब्ध संसाधनों की मदद से आप ये कर सकते हैं :

  • ऐल्बम, गाने और म्यूज़िक वीडियो की मार्केटिंग के लिए ऐसेट बनाएँ और उन्हें कस्टमाइज़ करें।
  • अपने फ़ैन्स के साथ माइलस्टोन शेयर कर सकते हैं, जैसे कि जब आपका गाना किसी प्लेलिस्ट में जोड़ा जाता है।
  • Linkfire टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करके Apple Music और अन्य संगीत सेवाओं के लिंक शेयर करें।

‘प्रमोट करें’ का इस्तेमाल करने के तीन तरीक़े :

ऐल्बम, गाने और म्यूज़िक वीडियो की मार्केटिंग के लिए ऐसेट बनाएँ और उन्हें कस्टमाइज़ करें।

‘प्रमोट करें’ टैब में, किसी गाने, ऐल्बम या म्यूज़िक वीडियो को चुनें और रिलीज़ को प्रमोट करना शुरू करें। दो डिज़ाइन टेम्प्लेट में से कोई एक चुनें, बैकग्राउंड का रंग अपडेट करें, प्रत्येक लेआउट का प्रीव्यू करें और चुनें कि आप किस साइज़ का ऐसेट बनाना चाहते हैं।

ऐसेट्स को कस्टमाइज़ करने के बारे में और जानें

अपने फ़ैन्स के साथ ख़ास पल शेयर करें।

अपने गाने को प्लेलिस्ट में शामिल किए जाने या Apple Music और Shazam पर सर्वश्रेष्ठ गानों में होने का जश्न मनाने के लिए, एक माइलस्टोन को प्रमोट करें और फिर उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करें। Artists iOS ऐप में अपनी माइलस्टोन उपलब्धि चुनें और शेयर करने वाले ऐसेट को कस्टमाइज़ करें। जब आप अपने माइलस्टोन को सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे, तो हम एक Linkfire लिंक बनाएँगे जो आपको Apple Music पर ले जाएगा।

Artists iOS ऐप से कॉन्टेंट को प्रमोट करें

Linkfire टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करके Apple Music और अन्य संगीत सेवाओं के लिंक शेयर करें।

दिए गए Linkfire लिंक का उपयोग करके कस्टम इमेज डाउनलोड करें और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। Linkfire लिंक से आपके पोस्ट पर क्लिक करने वाले फ़ैन्स यह चुन सकते हैं कि वे इसे किस संगीत स्ट्रीमिंग सेवा पर सुनना चाहते हैं।

Linkfire लिंक के फ़ायदों के बारे में और जानें