खाता

कलाकार की प्रोफ़ाइल संबंधी दिशानिर्देश देखें

आपके खाते में मौजूद कलाकार की प्रोफ़ाइल टैब आपको एक कलाकार के रूप में अपने बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा देता है। यह जानकारी फ़ैन्स के साथ बातचीत शुरू करने और आपकी ऑडियंस की संख्या बढ़ाने में मदद कर सकती है। 

कलाकार संबंधी विवरण दर्ज करते समय नीचे दिए गए सही तरीक़ों का पालन करें। कृपया ध्यान दें कि हम आपके उत्तरों की समीक्षा करेंगे और उन्हें अपनी कार्यप्रणाली और दिशानिर्देशों के अनुकूल बनाने के लिए उनमें बदलाव कर सकते हैं।

  • उत्तर ओरिजिनल होने चाहिए।
  • उत्तर सच और सही होने चाहिए।
  • उत्तर एक कलाकार के रूप में आपके व्यक्तित्व को दर्शाने वाले होने चाहिए।
  • पूरा टेक्स्ट पूर्ण वाक्यों में लिखा जाना चाहिए।
  • वर्णों की सीमा को ध्यान में रखें।
  • उत्तर प्रथम पुरुष में लिखे जाने चाहिए और संवादात्मक स्टाइल में होने चाहिए।

अतिरिक्त दिशानिर्देश

  • कोई प्रेस रिलीज़ न डालें।
  • सभी बड़े अक्षर, इमोजी, एम्परसैंड या विस्मयबोधक चिह्नों का प्रयोग न करें।
  • किसी उत्पाद या सामान को ज़्यादा क़ीमत पर बेचने का प्रयास न करें।
  • कॉपीराइट वाले कॉन्टेंट का उपयोग न करें।
  • कॉन्टेंट में कोई विज्ञापन न डालें। उदाहरण के लिए, किसी थर्ड-पार्टी के साथ साझेदारी या संबद्धता।
  • वेबसाइट के कोई लिंक न जोड़ें।
  • Apple की प्रतिद्वंद्वी सेवाओं का ज़िक्र न करें।
  • अश्लील कॉन्टेंट, पॉर्नोग्राफ़ी या अश्लील कॉन्टेंट वाली वेबसाइटों के लिंक न डालें।
  • ऐसे संदेश या चीज़ें न डालें जो सभी देशों में क़ानूनी या उपयुक्त न हों, या जो ग़ैरक़ानूनी आचरण को प्रोत्साहित करते हों, या अन्यथा अश्लील, आपत्तिजनक या अभद्र हों। 
  • नस्ल, धर्म, लिंग, सेक्शुअल ओरिएंटेशन, राष्ट्रीय/जातीय मूल या अन्य पहचानों के आधार पर नफ़रत को बढ़ावा देने वाली भाषा न डालें।