सामान्य प्रश्न

हमारे यूज़र्स द्वारा अक्सर पूछे गए सामान्य प्रश्नों के उत्तर।

आप Apple Music for Artists iOS ऐप या Apple Music for Artists वेबसाइट से अपने कलाकार के पेज पर दावा कर सकते हैं।

प्रोफ़ाइल पर दावा करने का अनुरोध करने वाले पहले कलाकार या कलाकार प्रबंधक को Apple द्वारा प्रशासक ऐक्सेस मिलता है। एक बार जब उस प्रशासक को ऐक्सेस मिल जाता है, तो वे लेबल प्रतिनिधियों जैसे अन्य टीम सदस्यों को जोड़ सकते हैं।


यदि 10 कार्यदिवस से ज़्यादा दिन हो गए हैं और आपको अपने आवेदन की स्थिति के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है, तो सहायता के लिए हमसे संपर्क करें। अपने Apple खाते से जुड़े ईमेल इनबॉक्स को ज़रूर जाँच लें।


अगर आपको पहले अपने कलाकार पेज का ऐक्सेस दिया गया था, लेकिन अब आप अपनी प्रोफ़ाइल को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो यह ज़रूर जाँच लें कि आप सही लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग कर रहे हैं। अगर आपको अब भी अपनी प्रोफ़ाइल नहीं मिल रही है, तो हमसे संपर्क करें

अगर आपको अपना Apple खाता या पासवर्ड याद नहीं है, तो अपने Apple खाते को रिकवर करने और अपना पासवर्ड रीसेट करने में सहायता के लिए Apple खाता सहायता पर जाएँ।


एक ही कलाकार पेज पर कई कलाकारों के ऐल्बम दिखाई दे सकते हैं, ख़ास तौर से अगर उनका नाम एक ही है। इन मामलों में, iTunes Store एक नया पेज बनाएगा या ऐल्बम को सही कलाकार पेज पर ले जाएगा।

इस समस्या को ठीक करने के लिए, हमसे संपर्क करें, विषय के रूप में कलाकार कैटलॉग संबंधी समस्याएँ चुनें और निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध कराएँ :

    • 0
    • क्या आपको Apple Music for Artists के लिए अनुमति मिल गई है? (हाँ/नहीं) :
    • 1
    • कलाकार का नाम :
    • 2
    • कलाकार के सभी ऐल्बम के लिंक :
    • 3
    • सही कलाकार के पेज का लिंक :

Apple Music में कलाकार के पेज या ऐल्बम के लिंक पाने के लिए, एलिप्सिस पर क्लिक करें, "ऐल्बम शेयर करें" या "कलाकार शेयर करें" पर क्लिक करें, फिर "लिंक कॉपी करें" पर क्लिक करें।


आपके संगीत को वितरित करने के लिए वितरकों को कुछ विशिष्ट दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। यदि आपको अपना संगीत Apple Music पर लाइव दिखाई नहीं दे रहा है, तो सहायता के लिए अपने वितरक से संपर्क करें, क्योंकि उनके पास इस समस्या को हल करने के लिए आवश्यक टूल्स और संसाधन मौजूद हैं।


रिलीज़ तिथि, ट्रैक या ऐल्बम के शीर्षक और टेक्स्ट फ़ॉर्मैटिंग जैसे कि कैपिटलाइज़ेशन में बदलाव से संबंधित अपडेट आपके वितरक या लेबल द्वारा Apple Music को दिए जाने चाहिए।


Apple कलाकारों की जीवनी के लिए Xperi से जानकारी प्राप्त करता है। अपने कलाकार पेज पर जीवनी जोड़ने या उसे अपडेट करने का अनुरोध करने के लिए, Xperi से संपर्क करें। कृपया ध्यान दें, Xperi के पास अपनी नीतियों और मानकों के अंतर्गत योग्य कलाकारों को जीवनी सेवाएँ प्रदान करने का अधिकार सुरक्षित है। हालांकि आपके द्वारा प्रस्तुत जानकारी पर विचार किया जा सकता है, लेकिन Xperi के माध्यम से जीवनी अपडेट की गारंटी नहीं है।

अगर आपके कलाकार पेज पर दी गई जीवनी किसी दूसरे कलाकार की है, तो उसे हटाने के लिए हमसे संपर्क करें ।


जब आपका वितरक आपके संगीत को Apple Music पर उपलब्ध कराता है, तो Shazam कलाकार पेज बनाए जाते हैं। Shazam कलाकार पेज पर दिखाई देने वाली कलाकार की इमेज, Apple Music for Artists के ज़रिए सबमिट की गई कलाकार की इमेज से लिंक की गई होती है।

अगर आपको Shazam में अपना कलाकार पेज नहीं मिल रहा है या वह गलत है, तो हमसे संपर्क करें।


Shazam कलाकार पेज पर टॉप गाने आपके टॉप Shazam काउंट पर आधारित होते हैं। आपका Shazam कलाकार पेज बन जाने के बाद, टॉप गानों को दिखने में 5 कार्यदिवस तक का समय लग सकता है।


Shazam को Musixmatch से गीत के बोल मिलते हैं। गीत के बोल सबमिट करने या बदलने के लिए Musixmatch से संपर्क करें। लाइसेंस संबंधी प्रतिबंधों के कारण हम गीत के बोल प्रदर्शित न करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।


हम YouTube वीडियो को बदल या हटा नहीं सकते हैं।

Shazam में ट्रैक पेज पर वीडियो संगीत की कैटेगरी, वीडियोव्यू और मेटाडेटा के आधार पर दिखाई देते हैं। सही वीडियो दिखाई दें, यह पक्का करने के लिए YouTube वीडियो को सटीक शीर्षक के साथ अपडेट करें और Shazam ट्रैक पेज से मैच करने के लिए कलाकार के आधिकारिक YouTube चैनल से वर्शन की सभी अतिरिक्त जानकारी या स्पेशल कैरेक्टर हटा दें।


कॉन्सर्ट की जानकारी Shazam पर Bandsintown के ज़रिए प्रकाशित की जाती है। Bandsintown से जुड़े सहायता के प्रश्नों के लिए, Bandsintown for Artists पर जाएँ। वे आपको शुरुआत करने में, अपने इवेंट्स को प्रकाशित करने में, फ़ैन्स के साथ जुड़ने के सर्वोत्तम तरीक़ों को सीखने जैसे कई कामों में आपकी मदद कर सकते हैं।