अपने खाते में यूज़र्स को प्रबंधित करें
यहाँ तक कि सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को भी अक्सर सहयोग के लिए एक टीम की आवश्यकता होती है। Apple Music for Artists आपको यह नियंत्रित करने का एक आसान तरीक़ा प्रदान करता है कि आपके पेज का ऐक्सेस किसके पास होगा, ताकि आपकी टीम तुरंत कार्रवाई कर सके और आपकी सहायता कर सके।
अपनी टीम में सही लोगों को शामिल करें
जिस कलाकार या कलाकार प्रबंधक को सबसे पहले किसी पेज का ऐक्सेस मिलता है, उसे ऐडमिन की भूमिका सौंपी जाती है। ऐडमिन के रूप में, आप भविष्य में आने वाले सभी ऐक्सेस अनुरोधों की समीक्षा करने, अपने कलाकार पृष्ठ पर नए यूज़र्स को जोड़ने और उन्हें अलग-अलग भूमिकाएँ सौंपने के लिए जिम्मेदार हैं :
- ऐडमिन : एक से अधिक यूज़र्स को ऐडमिन की भूमिका सौंपी जा सकती है। ऐडमिन आर्टिस्ट ऐनालिटिक्स देख सकते हैं, कॉन्टेंट को प्रमोट कर सकते हैं, कलाकार की प्रोफ़ाइल अपडेट कर सकते हैं और यह प्रबंधित कर सकते हैं कि आपके पेज को कौन ऐक्सेस कर सकता है। वे उपलब्ध सभी सेक्शन को भी देख सकते हैं : मेज़र, प्रमोट, कलाकार कॉन्टेंट और खाता।
-
ऐनालिस्ट : ये यूज़र कलाकार का डेटा देख सकते हैं और कॉन्टेंट को प्रमोट कर सकते हैं। ऐनालिस्ट मेज़र, प्रमोट और खाता सेक्शन देख सकते हैं।
- प्रोफ़ाइल संपादक : यूज़र कलाकार की इमेज अपलोड कर सकते हैं, गीत के बोल जोड़ और संपादित कर सकते हैं, और कलाकार के विवरण जैसे कि आपकी जन्मतिथि, आप कहाँ से हैं, सवाल-जवाब और प्रेरणाएँ व कोलैबरेशन संपादित कर सकते हैं।
एक ऐडमिन को कलाकारों, मैनेजरों या लेबल के प्रतिनिधियों से अनुरोध मिलते हैं, और वे अपने अपने हिसाब से ऐक्सेस प्रदान कर सकते हैं। ध्यान दें कि लेबल के प्रतिनिधि के अनुरोधों पर 30 दिनों के भीतर कोई कार्रवाई न होने पर वे ख़त्म हो जाते हैं।
iOS ऐप में यूज़र कैसे जोड़ें
- ऐप में साइन इन करें और उस कलाकार पर टैप करें जिसे आप प्रबंधित करना चाहते हैं।
- एलिप्सिस (तीन बिंदु) पर टैप करें, फिर खाता पर टैप करें और यूज़र्स सेक्शन तक स्क्रोल करें।
- ‘यूज़र को आमंत्रित करें’ पर टैप करें, फिर यूज़र का ईमेल पता दर्ज करें। यह ईमेल पता उस Apple खाते का होना चाहिए जिसका उपयोग वे अपने Apple Music for Artists खाते को प्रबंधित करने के लिए करना चाहते हैं। आपके द्वारा प्रदान किए गए ईमेल पता पर ही आर्टिस्ट पेज का आमंत्रण भेजा जाएगा।
- नए यूज़र को आप जो अनुमतियाँ देना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित करने के लिए यूज़र की भूमिका का चयन करें।
- ‘आमंत्रित करें’ पर टैप करें।
वेब से यूज़र कैसे जोड़ें
- अपने खाते में साइन इन करें।
- खाते में जाएँ, फिर यूज़र्स सेक्शन में + पर क्लिक करें। यदि आप एक से अधिक कलाकार की प्रोफ़ाइल से जुड़े हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपने वही कलाकार चुना है जिसकी प्रोफ़ाइल में आप यूज़र को जोड़ना चाहते हैं।
- ’यूज़र को आमंत्रित करें‘ विंडो में यूज़र का ईमेल पता दर्ज करें। यह ईमेल पता उस Apple खाते का होना चाहिए जिसका उपयोग वे अपने Apple Music for Artists खाते को प्रबंधित करने के लिए करना चाहते हैं। आपके द्वारा प्रदान किए गए ईमेल पते पर ही आर्टिस्ट पेज का आमंत्रण भेजा जाएगा।
- यूज़र की भूमिका को चुनें।
- ‘यूज़र को आमंत्रित करें’ पर क्लिक करें।
अनुरोध कैसे मैनेज करें
जब कोई नया यूज़र आपकी प्रोफ़ाइल के ऐक्सेस का अनुरोध करता है, तो आपको अपने संदेशों में नोटिफ़िकेशन दिखाई देगा जो आपको बताएगा कि नए अनुरोध रिव्यू करने के लिए इंतज़ार में हैं।
‘ऐक्सेस के लिए अनुरोध करें’ को बंद करें।
यदि आप नहीं चाहते कि आपके आर्टिस्ट पेज पर ऐक्सेस के कोई और अनुरोध आएँ :
iOS ऐप में : अपने आर्टिस्ट पेज के टॉप पर स्थित एलिप्सिस आइकॉन पर टैप करें। खाता पर टैप करें और “यूज़र्स को ऐक्सेस का अनुरोध करने की अनुमति दें…” विकल्प को बंद करें।
वेब पर :खाता पेज के सबसे नीचे जाएँ और उस कलाकार के लिए “यूज़र्स को पहुँच का अनुरोध करने की अनुमति दें…” चेकबॉक्स को अनचेक करें।
अपनी टीम की जानकारी अपडेटेड रखें।
अपनी टीम की जानकारी को अपडेटेड रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपकी टीम में बदलाव और वृद्धि हो सकती है, इसलिए यूज़र्स की एक सही व सटीक सूची बनाए रखना महत्वपूर्ण है। अपने आर्टिस्ट पेज को मैनेज करने के लिए नए यूज़र्स को जोड़ने और जो अब आपकी टीम का हिस्सा नहीं हैं, उन यूज़र्स को हटाने पर नज़र रखें।
यूज़र्स की सूची में से उनके नाम पर माउस ले जाकर और ‘हटाएँ’ का चयन करके किसी भी समय यूज़र को हटाया जा सकता है।
आर्टिस्ट पेज का आमंत्रण कैसे स्वीकार करें
यदि आपको Apple Music for Artists में किसी आर्टिस्ट पेज का यूज़र बनने के लिए आमंत्रित किया गया है, तो आपको पेज के ऐक्सेस के लिए आमंत्रित करने वाला एक ईमेल प्राप्त होगा।
स्वीकार करने के लिए ‘आमंत्रण स्वीकार करें’ पर क्लिक करें और आपको अपने Apple खाते का उपयोग करके Apple Music for Artists में साइन इन करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। आपका Apple खाता उस ईमेल पते से मेल खाना चाहिए जिस पर आपको आमंत्रण भेजा गया था। यदि आपके पास Apple खाता नहीं है या आप अपने उस ईमेल पते को Apple खाते के रूप में पंजीकृत करना चाहते हैं जिस पर आपको आमंत्रण प्राप्त हुआ है, तो आप एक बना सकते हैं।
यदि आपको किसी आर्टिस्ट पेज पर जाने का निमंत्रण मिला है लेकिन आपको निमंत्रण वाला ईमेल प्राप्त नहीं हुआ है, तो अपने ईमेल इनबॉक्स में जंक मेल या स्पैम फोल्डर देखें। यदि सभी उपाय विफल हो जाते हैं, तो आर्टिस्ट पेज के ऐडमिन से कहें कि वे आपके आमंत्रण के संबंध में आगे की सहायता के लिए हमसे संपर्क करें।