अपने कलाकार पेज को क्लेम करें
अपने श्रोताओं को समझें, अपने संगीत को प्रमोट करें, लिरिक्स जोड़ें और अपने Apple Music आर्टिस्ट पेज को कस्टमाइज़ करें — ये सब Apple Music for Artists के साथ संभव है। जानें कि आपके फ़ैन गानों और ऐल्बमों पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं, साथ ही यह भी कि आपको सबसे ज़्यादा प्ले कहाँ मिल रहे हैं, सब एक सरल-आसान इंटरफ़ेस में।
ऐक्सेस का अनुरोध करके अपने कलाकार पेज को क्लेम करें
क्या आप Apple Music for Artists के साथ शुरुआत करने के लिए तैयार हैं? आप Apple Music for Artists के iOS ऐप या वेबसाइट से अपने आर्टिस्ट पेज को क्लेम कर सकते हैं। अपने आर्टिस्ट पेज को क्लेम करने के लिए, आपका कॉन्टेंट कम से कम पाँच वर्किंग दिनों के लिए Apple Music पर लाइव होना चाहिए। क्या Apple Music पर आपका आर्टिस्ट पेज नहीं है? जानें कि आप अपने संगीत को कैसे वितरित करवा सकते हैं।
आपके पेज को क्लेम करने के लिए, हमें आपकी पहचान या कलाकार या बैंड के साथ आपके संबंध को सत्यापित करना होगा। अपनी पहचान की पुष्टि करते समय, कृपया ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी दें, जिसमें उपलब्ध वितरक संपर्क, व्यक्तिगत वेबसाइट और अन्य मीडिया खाते शामिल हों, ताकि हमें आपकी ऐप्लिकेशन को जल्द रिव्यू करने में मदद मिल सके।
ध्यान दें कि केवल कलाकार या उनके मैनेजर ही आर्टिस्ट पेज को क्लेम कर सकते हैं यदि आप किसी लेबल के प्रतिनिधि हैं और किसी कलाकार के Apple Music for Artists प्रोफ़ाइल में शामिल होना चाहते हैं, तो अपने अनुरोध को रिव्यू करवाने या यूज़र के रूप में जोड़े जाने के लिए उस कलाकार से संपर्क करें। यदि 30 दिनों के भीतर कोई कलाकार या कलाकार का मैनेजर आपके अनुरोध पर कार्रवाई नहीं करता है, तो आपका अनुरोध ख़त्म हो जाएगा।
iOS ऐप में अपने आर्टिस्ट पेज को कैसे क्लेम करें
- अपने Apple खाते से Apple Music for Artists ऐप में साइन इन करें। Apple Music for Artists ऐप डाउनलोड करें, या एक नया Apple खाता बनाएँ अगर आपने पहले से खाता नहीं बनाया है।
- ‘रिक्वेस्ट आर्टिस्ट ऐक्सेस’ पर टैप करें, और अपने iTunes Store आर्टिस्ट पेज का लिंक कॉपी करके सर्च में पेस्ट करें। अपने आर्टिस्ट पेज का लिंक ढूँढने के लिए सर्च फ़ील्ड में अपना कलाकार वाला नाम या अपने किसी ऐल्बम का नाम डालें। आप इन स्टेप्स का पालन करके Apple Music या iTunes Store में अपने कॉन्टेंट या आर्टिस्ट पेज का लिंक ढूँढ सकते हैं :
- आइटम चुनें, फिर ‘अधिक’ बटन पर टैप करें।
- शेयर चुनें, फिर कॉपी चुनें।
- अपने ऐप्लिकेशन के ‘कलाकार ढूँढें’ फ़ील्ड में अपने कॉपी किए गए आर्टिस्ट पेज या ऐल्बम लिंक को पेस्ट करें।
- आप सही पेज को क्लेम कर रहे हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए अपने किसी एक ऐल्बम को चुनें। अपने आर्टिस्ट पेज को क्लेम करने के लिए ऐल्बम के प्राथमिक कलाकार आप होने चाहिए। यदि आप एक फ़ीचर्ड कलाकार हैं, तो आप खाते को क्लेम नहीं कर पाएँगे।
- अपनी भूमिका (कलाकार, मैनेजर, या लेबल प्रतिनिधि) चुनें, फिर ऐप्लिकेशन के अनिवार्य फ़ील्ड भरें।
तेज़ सत्यापन के लिए, अपने सोशल मीडिया या वितरक खातों में साइन इन करें। आप जितनी अधिक जानकारी प्रदान करेंगे, कलाकार के साथ आपके संबंध को सत्यापित करना उतना ही आसान होगा।
वेब पर अपने कलाकार पेज को क्लेम कैसे करें

अपनी ऐप्लिकेशन कैसे चेक करें
जब आपके कलाकार के क्लेम का रिव्यू चल रहा होगा, तो आपको Apple Music for Artists में ‘लंबित’ स्टेटस दिखाई देगा। आपको अपनी ऐप्लिकेशन से संबंधित अपडेट ईमेल से मिलेंगे।
अगले क़दम : अपने पेज के ऐक्सेस को मैनेज करें
जब यह स्वीकार हो जाता है और आपका Apple Music for Artists खाता चालू हो जाता है, तो ऐक्सेस संबंधी सभी अतिरिक्त अनुरोधों का रिव्यू करना आपकी ज़िम्मेदारी है। ये अनुरोध आपके मैनेजर, लेबल और आपके साथ काम करने वाले अन्य लोगों की ओर से ऐक्सेस के लिए हो सकते हैं। ऐडमिन ऐक्सेस रखने वाले कलाकार और कलाकारों के मैनेजर ऐक्सेस के अतिरिक्त अनुरोधों को रिव्यू समीक्षा करने के लिए ज़िम्मेदार हैं। अधिक जानकारी के लिए, जानें कि आप अपने कलाकार पेज के ऐक्सेस को कैसे मैनेज कर सकते हैं।