अपने गानों के स्टैट्स और श्रोताओं के ट्रेंड्स देखें
रुकें, देखें और समझें
ट्रेंड्स का उपयोग करके पता लगाएँ कि आपके गाने कहाँ लोकप्रिय हैं और किन लोगों के बीच लोकप्रिय हैं।
श्रोताओं के ट्रेंड्स को कैसे खोजें
1. तिथि सीमा निर्धारित करें।
अपनी तिथि सीमा चुनने के लिए दाएँ कोने में स्थित मेनू का उपयोग करें।
2. यह चुनें कि किस ऐक्टिविटी को ट्रेंड करना है।
प्ले, लिसनर्स, रेडियो स्पिन्स, Shazam काउंट, सौंग परचेज़, ऐल्बम परचेज़ या वीडियो व्यूज़ चुनने के लिए बाईं ओर दिए गए मेनू का उपयोग करें। ध्यान दें, श्रोताओं के आधार पर फ़िल्टर करते समय, आप ग्राफ़ की ट्रेंड लाइन पर कर्सर ले जाकर चयनित समयावधि के लिए अपने दैनिक श्रोताओं की संख्या देख सकते हैं।
3. लिंग, आयु, स्थान आदि के आधार पर डेटा को फ़िल्टर करें।
गीत, ऐल्बम, प्लेलिस्ट, लिंग, आयु, महाद्वीप, देश या क्षेत्र, शहर, स्टेशन या वीडियो देखने के लिए बाईं ओर स्थित दूसरे मेनू का उपयोग करें।
4. बारीक़ चीज़ों के बारे जानें।
विशिष्ट गानों, Shazam काउंट, स्थानों और जनसांख्यिकी पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए शेष मेनू का उपयोग करें। ज़्यादा विस्तृत आँकड़े चार्ट के नीचे प्रदर्शित किए जाते हैं।