ऐनालिटिक्स
अपने श्रोताओं का ग्लोबल व्यू पाएँ
देखें कि आपका संगीत कितनी दूर तक पहुँचता है।
‘जगहें’ का उपयोग करके अपनी सुनने की ऐक्टिविटी के नक़्शे को एक्स्प्लोर करें और दुनिया भर में अपने पसंदीदा गानों का पता लगाएँ।
नक़्शा एक्स्प्लोर कैसे करें
1. तिथि सीमा निर्धारित करें।
अपनी तिथि सीमा चुनने के लिए ऊपरी दाएँ कोने में स्थित मेनू का उपयोग करें। आपके द्वारा चुने गए समय के दौरान आपके पसंदीदा गाने और देश नीचे प्रदर्शित किए गए हैं।
2. श्रोताओं, प्ले, रेडियो स्पिन या Shazam काउंट जैसे डेटा फ़िल्टर चुनें।
इनमें से प्रत्येक मेट्रिक के लिए ग्लोबल ऐनालिटिक्स देखें।
3. किसी विशिष्ट बाज़ार पर ध्यान दें।
यह देखने के लिए कि किन शहरों में आपका संगीत सबसे ज्यादा सुना जाता है, किसी देश या क्षेत्र पर क्लिक करें। जैसे-जैसे आप अलग-अलग देशों और शहरों का चयन करेंगे, आपके पसंदीदा गानों की सूची अपडेट होती जाएगी।