19 अगस्त 2026
अपने टूर की तारीख़ें Apple Music पर कॉन्सर्ट के साथ शेयर करें
Apple Music के नवीनतम फ़ीचर, कॉन्सर्ट, के साथ लाइव कनेक्शन बनाएँ। इससे फ़ैन्स को यह पता चलता है कि आप टूर पर हैं या उनके क्षेत्र में परफ़ॉर्म कर रहे हैं, ताकि वे आपको लाइव देखने का मौक़ा न गँवाएँ।
अपने टूर की तारीख़ें जोड़ें
Bandsintown के माध्यम से अपनी लाइव परफ़ॉर्मेंस की तारीख़ें प्रकाशित करें और वे आपके Apple Music कलाकार पेज पर दिखाई देंगी। अपने Apple Music for Artists खाते का इस्तेमाल करके सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही है।
सेट लिस्ट प्लेलिस्ट्स के साथ उत्सुकता बढ़ाएँ
सेट लिस्ट प्लेलिस्ट बनाकर अपने आगामी शो के लिए फ़ैन्स में उत्साह जगाएँ। यह प्लेलिस्ट Apple, Apple Music और Shazam पर उन सभी जगहों पर दिखाई देगी जहाँ आपके कॉन्सर्ट की तारीख़ें दिखाई देती हैं।
सेट लिस्ट प्लेलिस्ट कैसे बनाएँ
प्रचार करें
Apple Music for Artists में प्रमोट कार्ड का उपयोग करके फ़ैन्स को अपने Apple Music कलाकार पेज को फ़ेवरेट बनाने के लिए प्रोत्साहित करें। उनके यह कर लेने के बाद, जब आप अपने टूर या आस-पास के किसी शो की घोषणा करेंगे, तो उन्हें इसकी सूचना मिलेगी।