मार्केटिंग और प्रमोशन

पसंदीदा के साथ अपने फ़ैन्स को अवगत रखें

जब श्रोता आपके आर्टिस्ट पेज को Apple Music में अपने पसंदीदा में जोड़ते हैं, तो वे आपके नवीनतम रिलीज़ की जानकारी पाते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपका कॉन्टेंट फ़ैन के Apple Music अनुभव में नए तरीक़े से दिखाई देगा, जिससे आपकी पहुँच बढ़ती है और आपका संगीत ज़्यादा बार सुना जाता है। जो फ़ैन आपके आर्टिस्ट पेज को अपने पसंदीदा में जोड़ते हैं, वे निम्न कार्य कर सकते हैं :

  • आपके संगीत के रिलीज़ होने पर पुश नोटिफ़िकेशन प्राप्त करना
  • ‘नया' के अंतर्गत उनके ‘नई रिलीज़’ के सुझावों में अपना नया संगीत देखना
  • होम पेज पर संगीत के बेहतर सुझाव पाएँ

अपने फ़ैन्स को आपके आर्टिस्ट पेज को Apple Music पर अपने पसंदीदा में जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

अपने श्रोताओं को आपका आर्टिस्ट पेज ढूँढने और उसे अपने पसंदीदा में जोड़ने में मदद करने के लिए, आप ‘पसंदीदा में जोड़ें’ प्रोमो ऐसेट को अपने सोशल मीडिया खाते पर पोस्ट कर सकते हैं। यह Apple Music for Artists के Promote सेक्शन में स्थित है, जहाँ आपको अपनी इच्छानुसार ऐसेट के लुक और फ़ील को कस्टमाइज़ करने का अवसर मिलेगा।

जब आप अपना ‘पसंदीदा में जोड़ें’ प्रोमो ऐसेट पोस्ट कर देते हैं, तो आपके फ़ॉलोअर्स पोस्ट में दिए गए लिंक पर टैप करके Apple Music में आपके आर्टिस्ट पेज को ऐक्सेस कर सकते हैं। वहाँ से, वे आपको अपने पसंदीदा में जोड़ने के लिए पसंदीदा बटन पर क्लिक कर सकते हैं।