Apple Music के लिए मोशन आर्टवर्क बनाएँ
श्रोताओं को अपनी दुनिया में आमंत्रित करें। ऐल्बम का मोशन आर्टवर्क आपके संगीत और आपके श्रोताओं के बीच संबंध को गहरा करने का एक शक्तिशाली तरीक़ा है। यह आपके ऐल्बम को जीवंत बना देता है : इसमें हरकत, भावना और सही मूड जोड़ता है जो आपकी अनूठी ध्वनि को प्रतिबिंबित करता है।
Apple Music पर ऐल्बम और आर्टिस्ट पेज के लिए मोशन आर्टवर्क बनाने और डिलीवर करने के बारे में जानें।
ऐल्बम मोशन आर्टवर्क
अपने ऐल्बम आर्टवर्क में हरकत डालकर उसे और दिलकश बनाएँ। ऐल्बम का मोशन आर्टवर्क डेस्कटॉप और iOS पर Apple Music के यूज़र्स को प्रदर्शित किया जाता है।
ऐल्बम मोशन आर्टवर्क बनाना
अब कलाकार Canva, Rotor Videos और Immersity AI जैसी कई थर्ड-पार्टी कंपनियों की मदद से Apple Music की विशिष्टताओं को पूरा करने वाली मोशन आर्टवर्क बना सकते हैं।
इन ऑटोमेटेड समाधानों के अलावा, हमने ऐनिमेशन विक्रेताओं की एक सूची तैयार की है जो ऐल्बम आर्टवर्क को मोशन के माध्यम से जीवंत बनाने के लिए कलाकारों या लेबल के साथ सीधे सहयोग कर सकते हैं।
चाहे आप एक बार के लिए रचनात्मक साझेदार की तलाश कर रहे हों या बड़े पैमाने पर कैटलॉग परियोजनाओं को समर्थन देने के लिए एक टीम की, इस सूची में स्वतंत्र ऐनिमेशन विक्रेताओं से लेकर बुटीक ऐनिमेशन स्टूडियो तक कई विकल्प शामिल हैं।
नीचे सुझाए गए कॉलैबोरेटर्स के बारे में जानें।
इंडिपेंडेंट ऐनीमेशन कंपनियाँ
यदि आप एक बार के लिए क्रिएटिव पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो ये कंपनियाँ 1-10 ऐल्बमों के लिए सहायता प्रदान कर सकती हैं।
| AaaronKaufman Studio | Hi-Lo | MoMotion |
|---|---|---|
| Blinkmybrain | Magdalene Kennedy | Taylor Yontz |
| FCO Visual | Martin Naumann |
यदि आप बड़ी मात्रा वाले प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं, तो ये कंपनियाँ 10 से लेकर 10,000 से अधिक ऐल्बमों तक के लिए सपोर्ट दे सकती हैं।
| House Down Studios | Mind’s Eye Creative |
|---|---|
| Lung Animation | Union Innovation |
iPhone, iPad, Mac और स्मार्ट टीवी पर आसानी से पहचाने जा सकने वाले, विज़ुअल रूप से एकसमान ऐल्बम मोशन आर्टवर्क बनाने का तरीक़ा जानने के लिए, Apple Music Album Motion Guidelines पर जाएँ। वहाँ आपको विज़ुअल गाइड के रूप में उपयोग करने के लिए मोशन आर्टवर्क टेम्प्लेट, आर्टवर्क स्पेसिफ़िकेशन और हमारे मानकों के अनुरूप आकर्षक ऐल्बम आर्ट बनाने के लिए दिशानिर्देश मिलेंगे। अपना आर्टवर्क बनाते समय, Apple Music स्टाइल गाइड में उल्लेखित Motion Album Artwork दिशानिर्देशों का पालन करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपके कॉन्टेंट को जल्द स्वीकृत किया जाए और Apple Music में जोड़ा जाए।
ऐल्बम मोशन आर्टवर्क डिलीवर करना
क्योंकि मोशन आर्टवर्क आपके कॉन्टेंट के साथ ही Apple को भेजा जाता है, इसलिए आपको इस आर्टवर्क को Apple तक पहुँचाने के लिए अपने वितरक के साथ काम करना होगा। ध्यान दें, आपका वितरक पहले से मौजूद प्रोडक्ट में मोशन आर्टवर्क जोड़ने में भी सहायता कर सकता है। मोशन आर्टवर्क डिलीव करने वाले वितरक को आसानी से खोजने के लिए, हमारे Preferred प्रोवाइडर्स की सूची देखें।