29 मई 2025
गीतकार Zacari के साथ सवाल-जवाब
Zacari का परिचय
एशियाई अमेरिकी और प्रशांत द्वीपवासी विरासत माह (AAPI Heritage Month) के उपलक्ष्य में, हमने रैपर और गीतकार Zacari से उनके संगीत के आइडिया और रचना के अनुभव के बारे में बात की। उनकी कार्यप्रणाली, अन्य कलाकारों के साथ उनके सहयोग के तरीक़े और अपने करियर की शुरुआत करने वाले नए कलाकारों के लिए उनकी सलाह के बारे में जानें। Zacari यह भी बताते हैं कि वे गीत लेखन की पूरी प्रक्रिया के दौरान अपने iPhone और अन्य Apple डिवाइस का उपयोग कैसे करते हैं।
जब आपको प्रेरणा मिलती है, तो आप नए आइडिया, गीत और धुनों को कैसे सहेजते हैं?
मैं अपने नए गानों के सभी आइडिया ट्रैक करने के लिए अपने iPhone का इस्तेमाल करता हूँ। मेरे पास आमतौर पर नोट्स, जर्नल एंट्री और वॉइस मेमो में अलग-अलग चरणों पर चल रहे आइडिया होते हैं। मुझे जर्नल ऐप का इस्तेमाल अपनी भावनाओं या ऐसे शब्दों को लिखने के लिए करना अच्छा लगता है जो भावनाओं को जगाते हैं — ये डायरी एंट्री पागलपन जैसी लग सकती हैं। जब वे आइडिया आकार लेने लगते हैं, तो मैं गाने को अधिक ठोस पंक्तियों और लय के साथ नोट्स में ट्रांसफ़र कर देता हूँ। मेरे iPhone में इस समय 5000 से अधिक वॉइस मेमो हैं।
क्या आप गिटार, पियानो, डिजिटल ऑडियो वर्कस्टेशन (DAW) या किसी अन्य चीज़ पर संगीत बनाना पसंद करते हैं?
सच कहूँ तो यह प्रक्रिया हर गाने के साथ या उस दिन मेरे मूड के अनुसार बदलती रहती है। मुझे सिर्फ़ गिटार के साथ लिखना बहुत पसंद है। हाल ही में, मैं कुछ ही कॉर्ड्स और ध्वनियों के साथ सरल प्रोडक्शन की ओर आकर्षित हुआ हूँ, और बाद में बेस और ड्रम को उसमें जोड़ता हूँ। अगर मैं कुछ ही कॉर्ड्स से गाने को अच्छा बना सकता हूँ, तो हम प्रोडक्शन को कहीं भी ले जा सकते हैं। मुझे सौभाग्य से प्रतिभाशाली निर्माताओं के साथ अच्छे संबंध बनाने का मौका मिला है जो गाने को आकार देने में मदद कर सकते हैं। मैं अपने संगीत की रचना के लिए DAW का उपयोग भी करता हूँ, जिससे पोस्ट प्रोडक्शन में गाने को मनचाहा रूप देना बहुत आसान हो जाता है।
आपकी प्रक्रिया में Logic Pro की क्या भूमिका है?
जब मैं निर्माता Rex Kudo के साथ काम करता हूँ, तो हम Logic Pro का उपयोग करके मेरी आवाज़ रिकॉर्ड करते हैं। हम Logic Pro में Varispeed फ़ीचर का उपयोग करके वोकल्स को अधिक कोरस जैसी आवाज़ देते हैं—मुझे Logic Pro के साथ रिकॉर्डिंग करना बहुत पसंद है।
क्या आपने कभी किसी ट्रैक को रिकॉर्ड करने या कोलैबरेट करने के लिए वॉइस मेमो का इस्तेमाल किया है?
हाँ! लोगों ने मुझे जिस पहले गाने में सुना था, वह SoundCloud पर J-Louis और Soulection द्वारा रिलीज़ किया गया गाना “Heaven Sent” था। मेरे सारे वोकल वॉइस मेमो पर रिकॉर्ड किए गए थे। दरअसल, यह पहली बार था जब मेरी आवाज़ SoundCloud पर सुनी गई। उस गाने की लोकप्रियता देखकर मैंने अपना ख़ुद का SoundCloud अकाउंट बनाया।
जब आप अपने होम स्टूडियो में नहीं होते हैं, तो आपके वर्कफ़्लो में क्या बदलाव आता है?
जब मैं अपने इंजीनियर के साथ रिकॉर्डिंग रूम बुक करता हूँ, तो मैं उस दिन जो काम करना चाहता हूँ या पूरा करना चाहता हूँ, उसका एक स्पष्ट लक्ष्य रखने की कोशिश करता हूँ क्योंकि आपके पास समय सीमित होता है। जब मैं अपने होम स्टूडियो में होता हूँ, तो मुझे दीवारों पर पेंट फेंकना और सब बहुत धीरे-धीरे करना पसंद है। घर पर मुझे अलग-अलग ध्वनियों को खोजने और उनके साथ प्रयोग करने के लिए समय और स्वतंत्रता मिलती है।
अपने करियर की शुरुआत कर रहे गीतकारों के लिए आपके पास क्या सलाह है?
मेरी सलाह है कि आप एक DAW सीखें और रिकॉर्ड करना सीखें। व्यक्तिगत रूप से, इसने मुझे एक लेखक के रूप में मेरे करियर में बहुत मदद की। अगर आप ख़ुद से गाना बनाने और रिकॉर्ड करने की स्थिति में हैं, तो आपको मिलने वाली कोई भी मदद एक बोनस होगी।
क्या आप किसी के साथ संगीत बनाते समय अपने मौजूदा आइडिया देखते हैं? आप अपने आइडियाज़ को श्रेणीबद्ध कैसे करते हैं?
हाँ! कभी-कभी मैं ऐसे हुक लिखता हूँ जो मुझे बहुत पसंद आते हैं लेकिन ग़लत बीट्स पर, और मैं उन्हें तब तक वापस लाता रहता हूँ जब तक कि उन्हें सही जगह न मिल जाए। मैंने अपने करियर में बहुत सारे गाने बनाए हैं, और हाल ही में मैंने उन्हें शैली के अनुसार अलग-अलग फ़ोल्डर में व्यवस्थित किया है — इससे मेरे कई पुराने आइडिया को फिर से ज़िंदा करने में मदद मिली है।
एक कलाकार और गीतकार के रूप में, क्या आपको इन दोनों भूमिकाओं के कुछ पहलू पसंद/नापसंद हैं?
गीत लेखन में एक ऐसी स्वतंत्रता है जो मुझे तब नहीं मिलती जब मैं अपने लिए लिख रहा होता हूँ। मैं अपने निजी संगीत में चाहता हूँ कि वह एक सच्ची भावना से निकले और मैं अक्सर इस बारे में ज़्यादा सोचता हूँ क्योंकि मैं चाहता हूँ कि वह प्रामाणिक हो। मुझे गीत लेखन का सबसे अच्छा हिस्सा तब लगता है जब मैं किसी कलाकार के साथ सही मायने में जुड़ पाता हूँ और उनके विचारों को साकार करने में मदद कर पाता हूँ। मुझे वह अच्छा लगता है।