रीप्ले के साथ अपनी पूरे साल की उपलब्धियों का जश्न मनाएँ
रीप्ले 2025 अब कलाकारों के लिए उपलब्ध है। कलाकारों के लिए रीप्ले आपको इस वर्ष संगीत के क्षेत्र में हासिल की गई सभी उपलब्धियों को उन फ़ैन्स के साथ शेयर करने की सुविधा देता है जिन्होंने आपको यहाँ तक पहुँचाया है। दुनिया भर के शहरों में अपनी पहुँच को ट्रैक करके देखें कि आपने पिछले साल से कितनी प्रगति की है। Apple Music for Artists से ही सीधे Apple Music पर अपने सबसे यादगार पलों के बारे में सार्थक जानकारी शेयर करें।
अपने रीप्ले के हाइलाइट्स शेयर करें
कलाकारों के लिए रीप्ले को Apple Music for Artists से देखा जा सकता है, वेब और Artists iOS ऐप, दोनों पर।
वेब पर मापें और प्रमोट करें से या Artists iOS ऐप में अपने ओवरव्यू पेज के शीर्ष पर रीप्ले बैनर से अपने साल के अंत के इनसाइट तक पहुँचें। अपने साल के अंत के रिव्यू के ख़ास पलों या सारांश को शेयर करें।
वेब से, आपके पास अपने प्रत्येक रीप्ले शेयर कार्ड के लिए एक स्टैटिक इमेज या वीडियो डाउनलोड करने का विकल्प होगा। शेयर लिंक को कॉपी करें ताकि आप इसे Apple Music पर अपने आर्टिस्ट पेज या कॉन्टेंट से लिंक कर सकें।
Artists iOS ऐप से, अपने रीप्ले के इनसाइट को सीधे अपने सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म पर शेयर करने के लिए शेयर आइकन पर टैप करें। आप स्टैटिक या वीडियो शेयर कार्ड को अपने iOS डिवाइस में सेव भी कर सकते हैं।
आपके पास अपने रीप्ले इनसाइट्स देखने का मौक़ा 12 जनवरी 2026 तक होगा। संगीत के लिहाज़ से आपके वर्ष 2025 के समाप्त होने के साथ, वर्ष के अंत तक हर सप्ताह आपके रीप्ले इनसाइट्स में नया डेटा अपडेट किया जाएगा।