कहीं से भी अपनी टीम के साथ कोलैबरेट करें
अपने विचारों को धुनों में और फिर गानों में बदलने के लिए आपको अपनी टीम के साथ स्टूडियो में जाने तक इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है। हमारे कोलैबरेशन टूल्स का संग्रह आपको किसी के भी साथ, कहीं भी संगीत रचने की सुविधा देता है। आपके अगले हिट को बनाने में मदद करने वाले सुझाव देखें।
अपनी प्रेरणा शेयर करें
रचनात्मक प्रेरणा के क्षण तब आ सकते हैं जब आप उनकी बिलकुल भी उम्मीद न कर रहे हों — और अगर आप उन्हें लिख नहीं लेते और किसी से शेयर नहीं करते तो वे उतनी ही जल्दी ग़ायब भी हो सकते हैं। इन टूल्स की मदद से रचनात्मकता की गति बनाए रखें और तुरंत कोलैबरेशन करना शुरू करें।
शब्दों में बयाँ करें। अपने बैंड के साथियों या टीम को मैसेज में अपने नए गीतों, बीट्स या डिज़ाइन पर चर्चा शुरू करने के लिए आमंत्रित करें।
कहीं से भी आमने-सामने होकर बात करें। जब आप अपना आइडिया शेयर करने के लिए रुक न सकें, तो FaceTime पर उसके बारे में बात करें। एक लिंक बनाकर दूसरों को भी इसमें शामिल करें, जिसका उपयोग करके वे आपकी कॉल में शामिल हो सकें और विचार-विमर्श शुरू कर सकें। अपनी टीम को यह दिखाएँ कि आप किस चीज़ पर काम कर रहे हैं, अपनी स्क्रीन को शेयर करें और अपनी सबसे नई प्रेरणा को शेयर करें।
रियल-टाइम में अपने आइडिया में सुधार करें
जैसे-जैसे आपका प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है, अपने अगले ट्रैक को बनाने के लिए सभी हिस्सों को एक साथ जोड़ना शुरू करें। फ़ाइलों को सहजता से शेयर करें, चलते-फिरते उन्हें एडिट करें और दूसरों को बताएँ कि आपका लेटेस्ट संस्करण उनकी प्रतिक्रिया के लिए कब तैयार है।
अपने काम को शेयर करें। अपनी टीम को iCloud के साथ कोलैबरेशन करने के लिए आमंत्रित करें, ताकि गीत के बोल वाले नोट्स, बीट्स वाले वॉयस मेमो, रिकॉर्डिंग फ़ाइलें और फ़ोल्डर शेयर किए जा सकें और आप अपने प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर सकें। आप जिन लोगों को आमंत्रित करते हैं, वे iCloud से शेयर की गई चीज़ों को अपने किसी भी डिवाइस पर डाउनलोड कर सकते हैं, जहाँ वे आपके द्वारा निर्धारित विशेषाधिकारों के आधार पर शेयर की गई चीज़ों को देख या संपादित कर सकते हैं।
संपादित करें, अपडेट करें, फिर दोहराएँ। रीयल-टाइम एडिटिंग का उपयोग करके नोट्स और अन्य दस्तावेज़ों में अपनी टीम से लाइव फ़ीडबैक प्राप्त करें। अपने नवीनतम गीतों और विचारों को संशोधित करने के बाद, दूसरों को समीक्षा करने और प्रतिक्रिया देने के लिए आमंत्रित करें जब तक कि आपको एकदम मनचाहा परिणाम न मिल जाए। देखें कि किसने बदलाव किए हैं, ऐप में कोलैबरेटर्स से सीधे चैट करें और महत्वपूर्ण अपडेट के साथ उन्हें टैग करें।
अपनी रिकॉर्डिंग्स को अपलोड करें और सुनें
जब आपकी रिकॉर्डिंग और ट्रैक को बेहतर बनाने का समय आ जाए, तो आपको अपनी टीम के कई सदस्यों के साथ फ़ाइलें शेयर करने की ज़रूरत पड़ सकती है। अपनी मास्टरपीस रचना को आसानी से और सुरक्षित रूप से शेयर करें। फिर, एक साथ इसे पहली बार सुनने के रोमांच को अनुभव करें।
सुरक्षित कोलैबरेशन। निश्चिंत रहें, आपके नए ट्रैक पूरी तरह से गुप्त रखे जाएँगे। iCloud आपकी कोलैबरेशन में बाधा डाले बिना आपकी सबसे महत्वपूर्ण जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
अलग-अलग प्लैटफ़ॉर्म पर शेयर करें। क्रॉस-प्लैटफ़ॉर्म कम्पैटिबिलिटी के लिए, आप अपने किसी भी डिवाइस से और वेब पर सभी प्रकार की फ़ाइलों को सुरक्षित रूप से संग्रहीत और ऐक्सेस कर सकते हैं, जिससे किसी भी डिवाइस वाले कोलैबरेटर आपके काम को बेहतर बनाने में शामिल हो सकें।
एक वर्चुअल लिसनिंग पार्टी आयोजित करें। एक बार आपका गाना Apple Music पर लाइव हो जाए, तो वक़्त है जश्न मनाने का! आपकी टीम चाहे कहीं भी हो, SharePlay के ज़रिए सबको एक साथ लाएँ और उन्हें अपने लेटेस्ट ट्रैक को पहली बार सुनने का मौक़ा दें। सभी लोग संगीत सुन सकते हैं और गाने के अपने पसंदीदा पलों को हाइलाइट करने के लिए प्लेबैक को एक साथ कंट्रोल कर सकते हैं।