मार्केटिंग और प्रमोशन

इलेक्ट्रॉनिक प्रेस किट क्यों ज़रूरी है

अपने संगीत को बनाने और रिलीज़ करने के अलावा, आपको इसे सही लोगों तक पहुँचाने की भी आवश्यकता है। एक इलेक्ट्रॉनिक प्रेस किट, या EPK, आपको अनावश्यक चीज़ों से बचने में मदद करती है। 

एक ही जगह पर जमा किया गया, EPK आपका प्रोफ़ेशनल रेज़्यूमे और बिज़नेस कार्ड है, जिससे संगीत उद्योग के पेशेवरों, जैसे मैनेजर, बुकिंग एजेंट, वेन्यू, प्रमोटर, पत्रकार आदि, के लिए आपके काम को देखना और उसकी समीक्षा करना आसान हो जाता है।

अच्छा पहला इंप्रेशन डालें

अपने लिए एक EPK के बारे में सोचने से यह पता लगता है कि आप अपने करियर को अगले स्तर पर ले जाने और ख़ुद को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार हो गए हैं। कई कलाकार अपने EPK ख़ुद तैयार करते हैं, जबकि अन्य कलाकार अपने हिसाब का EPK बनाने के लिए पेशेवरों के साथ काम करते हैं।

अपने EPK को संक्षिप्त और सटीक बनाने के लिए, सुनिश्चित करें कि इसमें ये प्रमुख चीज़ें शामिल हों :

  • कलाकार की जीवनी। इसे तीसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण से लिखा जाना चाहिए। यह दुनिया को बताता है कि आप कौन हैं और आप किस तरह क्या काम करते हैं। हमारा सुझाव है कि आप इसका एक संक्षिप्त और एक लंबा संस्करण अपने पास रखें।
  • तस्वीरें। विभिन्न प्रकार की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें या ऐल्बम आर्टवर्क को शामिल करें, जो प्रमोशन के लिए इस्तेमाल की जा सकें।
  • आपका संगीत। अपने सबसे लोकप्रिय गानों या आपके व्यक्तित्व को सबसे अच्छे और सटीक रूप में दर्शाने वाले गानों को हाइलाइट करें। इन गानों के लिंक शामिल करें।
  • म्यूज़िक वीडियो। लोगों को अपने ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व की एक झलक दिखाएँ। अपने सबसे बढ़िया म्यूज़िक वीडियो, परदे के पीछे के सीन और अन्य आकर्षक विज़ुअल्स के लिंक शामिल करें।
  • अहम पल। इसमें परफ़ॉर्मेंस, इंटरव्यू के कोटेशन्स, तारीफ़, पुरस्कार और अन्य महत्वपूर्ण चीज़ें और उपलब्धियाँ शामिल करें।
  • आगामी रिलीज़।आगामी प्लेलिस्ट, अपीयरेंस, इंटरव्यू या म्यूज़िक रिलीज़ के बारे में जानकारी शेयर करके लोगों की जिज्ञासा बनाए रखें।
  • ऐनालिटिक्स। संगीत का दुनिया पर अपने प्रभाव को प्रदर्शित करें।
  • संपर्क की जानकारी। आपसे संपर्क करने के तरीक़े शामिल करें, जैसे कि सोशल मीडिया हैंडल, ईमेल और वेबसाइट।

अपने ब्रांड को बेहतर बनाएँ

हालाँकि EPK का प्राथमिक उद्देश्य आपके ब्रांड का प्रमोशन करना और नई पार्टनरशिप स्थापित करना है, लेकिन EPK तैयार करने का एक और फ़ायदा है आत्म-चिंतन करना। उम्मीद है कि जैसे-जैसे आप ऐसेट जुटाते जाएँगे और अपनी उपलब्धियों को हाइलाइट करते जाएँगे, वैसे-वैसे आप में अपने ब्रांड के लक्ष्य और मिशन की गहरी समझ विकसित होती जाएगी।

आख़िर में, यह सुनिश्चित करें कि आप अपने EPK को हमेशा ताज़ा और अप टू डेट रखें। पता नहीं कि यह कब किसके सामने आ जाए।