म्यूज़िक मेटाडेटा
म्यूज़िक मेटाडेटा क्या है?
ऑडियो और मेटाडेटा हमेशा से एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं; आप शायद इसे फ़िज़िकल रूप में देखने के आदी हैं। उदाहरण के तौर पर, वाइनल, कैसेट या सीडी के शौकीनों को लें। कलेक्ट करने वाले संगीत रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया से लेकर कला निर्देशन तक की सभी जानकारी देखने के लिए लाइनर नोट्स या पुस्तिकाओं को देख सकते हैं।
इसलिए जब आप मेटाडेटा शब्द देखें तो घबराएँ न। यह किसी गीत, ऐल्बम या कलाकार के बारे में प्रासंगिक जानकारी का वर्णन करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक तकनीकी शब्द है।
मेटाडेटा इतना महत्वपूर्ण क्यों है
म्यूज़िक मेटाडेटा श्रोताओं को बनाने और बढ़ाने के लिए अहम है। दुनिया भर के श्रोता और फ़ैन वेब, Apple Music, iTunes Store और अन्य डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लैटफ़ॉर्म पर आपके संगीत को खोजने के लिए आपके मेटाडेटा पर निर्भर करते हैं।
श्रोताओं और फ़ैन्स के आपके संगीत के साथ इंटरैक्ट करने के तरीक़े को बेहतर ढंग से समझने के लिए, आइए विभिन्न प्रकार के मेटाडेटा पर नज़र डालें :
- वर्णनात्मक मेटाडेटा। श्रोताओं को आपके गीत या ऐल्बम को उनकी लाइब्रेरी या प्लेलिस्ट में जोड़ने में मदद करने के लिए कलाकार के नाम (मुख्य और सहायक), गीत के शीर्षक, रिलीज़ की तारीख़, ट्रैक नंबर और इसी तरह का प्राथमिक मेटाडेटा डालें।
-
परफ़ॉर्मेंस राइट्स मेटाडेटा। सोशल मीडिया, टीवी, फ़िल्म और विज्ञापनों के माध्यम से आपका संगीत महत्वपूर्ण मार्केट्स तक पहुँच सकता है। संगीत रचना में शामिल सभी कर्मियों को श्रेय देने से भविष्य के कोलैबरेशन में मदद मिल सकती है और यह सुनिश्चित हो सकता है कि उन्हें उनके योगदान के लिए क्रेडिट, मुआवज़ा और मान्यता मिले।
-
सेकंडरी मेटाडेटा। हर गाने या ऐल्बम के पीछे कुछ ऐसी अमूर्त चीजें होती हैं जो श्रोता के अनुभव को प्रभावित करती हैं। श्रोताओं द्वारा नए संगीत को खोजने का एक सामान्य तरीक़ा मूड या शैली जैसे सेकंडरी मेटाडेटा की खोज करना है। और क्यूरेटेड प्लेलिस्ट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, कई श्रोता महत्वपूर्ण अवसरों के लिए उपयुक्त संगीत खोजने के लिए एल्गोरिदम और Siri और Shazam जैसी उन्नत तकनीक पर निर्भर रहते हैं।
आम ग़लतियों से बचें
आपके रिलीज़ या संबंधित प्रमोशन में रुकावट डालने वाली मेटाडेटा से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए इन सुझावों पर नज़र डालें :
-
कृपया हमारे दिशा-निर्देशों की समीक्षा करें। अपने संगीत को आसानी से खोजने योग्य रखें। सर्वोत्तम अभ्यास के तौर पर, अपने लेबल या वितरक से संपर्क करने से पहले हमारे नवीनतम फ़ॉर्मैटिंग और शैली संबंधी आवश्यकताओं के बारे में अपडेट रहने के लिए नियमित रूप से हमारे दिशानिर्देशों की जाँच करें।
-
सुनिश्चित करें कि आपका मेटाडेटा सही है। गाने और ऐल्बम के शीर्षक, कलाकारों और अन्य योगदानकर्ताओं के नाम और रिलीज़ की तारीख़ों की ध्यानपूर्वक समीक्षा करें। यदि आपको कोई त्रुटि मिलती है, तो अपने लेबल या वितरक के साथ मिलकर Apple Music को सुधार सबमिट करें।
-
अपने संगीत के प्रति सच्चे रहें। शैली या मूड जैसे सेकंडरी मेटाडेटा सबमिट करते समय, कम जानकारी देना ही बेहतर है। उदाहरण के लिए, अपने संगीत को अनेक श्रेणियों में रखने की कोशिश में किसी ऐल्बम में अप्रासंगिक शैलियों को न जोड़ें।