मार्केटिंग और प्रमोशन

संगीत पब्लिशिंग की बुनियादी बातों को समझना

गानों का उपयोग कैसे किया जा सकता है

कई गीतकार दुनिया भर में अपने संगीत के उपयोग पर रॉयल्टी प्राप्त करने और उससे संबंधित प्रक्रियाओं को समझने में मदद के लिए प्रतिनिधियों के साथ काम करते हैं। आम तौर पर, आपके द्वारा लिखे गए गीत का उपयोग तीन तरीक़ों से किया जा सकता है :

  • परफ़ॉर्मेंस : जब कोई गीत ऑनलाइन प्रसारित (स्ट्रीमिंग सहित) किया जाता है या किसी पब्लिक स्थान पर बजाया जाता है।
  • मेकैनिकल : जब किसी गीत को डिजिटल या फ़िज़िकल रूप से रीप्रोड्यूस किया जाता है।
  • सिंक्रोनाइज़ेशन : जब किसी गाने का उपयोग विज़ुअल मीडिया में किया जाता है। 

अपनी परफ़ॉर्मिंग राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन को ढूँढना

परफ़ॉर्मिंग राइट्स से होने वाली आय में लेखक का हिस्सा प्राप्त करने के लिए परफ़ॉर्मिंग राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन (PRO) का सदस्य बनना ज़रूरी है। किसी प्रोफ़ेशनल के साथ साइन अप करते समय, यह सुनिश्चित कर लें कि आप समझते हैं कि वे परफ़ॉर्मेंस के लिए शुल्क कैसे लेते हैं और वे संसाधनों और नेटवर्किंग के अवसरों के मामले में क्या फ़ायदे देते हैं। अपने देश या क्षेत्र के सभी परफ़ॉर्मिंग राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन की रीसर्च करें, क्योंकि चुनने के लिए एक से अधिक संगठन हो सकते हैं।

अपने गानों के लिए मेकैनिकल रॉयल्टी कमाने के लिए कॉपीराइट रजिस्टर करना

यदि आपने किसी ऐसे गीत में योगदान दिया है जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका में स्ट्रीम या ख़रीदा जा सकता है, और आप किसी म्यूज़िक पब्लिशर के साथ काम नहीं करते हैं, तो आप The Mechanical Licensing Collective (The MLC) के सदस्य बनने के लिए साइन अप करना चाहेंगे। 

Apple Music जैसी डिजिटल सेवाओं के लिए The MLC व्यापक मेकैनिकल लाइसेंस जारी और प्रशासित करता है तथा अपने सदस्यों की मेकैनिकल रॉयल्टी एकत्र और उसे वितरित करता है।

The MLC के साथ आप अपने गानों के कॉपीराइट रजिस्टर कर सकेंगे और सार्वजनिक कॉपीराइट डेटाबेस के माध्यम से उन गानों की पहचान कर सकेंगे जिनमें आपके कॉपीराइट शामिल हैं, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि जब उन गानों को स्ट्रीम किया जाता है या ख़रीदा जाता है तो आपको रॉयल्टी प्राप्त होती है। Apple Music जनवरी 2021 से The MLC का लाइसेंसधारी है। 

अपना म्यूज़िक पब्लिशर ढूँढना

म्यूज़िक पब्लिशर आपके कॉपीराइट को रजिस्टर करते हैं और दुनिया भर में आपके संगीत के उपयोग के लिए प्रशासन और रेवन्यू संग्रहण के प्रबंधन में सहायता करते हैं। और साथ ही A&R (Artists and Repertoire) जैसी सेवाएँ भी प्रदान कर सकते हैं। 

पब्लिशिंग की दुनिया में किसी प्रतिनिधि के साथ साझेदारी करने पर विचार करते समय, यह सुनिश्चित करें कि आप यह समझते हैं कि वे किस प्रकार की सेवाएँ प्रदान करेंगे (जो देश या क्षेत्र के अनुसार भिन्न हो सकती हैं), अनुबंध की शर्तें या प्रतिबद्धताएँ क्या हैं, और आपके कॉपीराइट स्वामित्व पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। किसी भी कांट्रैक्ट में प्रवेश करने से पहले स्वतंत्र क़ानूनी सलाह लेना हमेशा अनुशंसित होता है। अपने देश या क्षेत्र के म्यूज़िक पब्लिशर्स के बारे में अधिक जानने के लिए अपने स्थानीय म्यूज़िक पब्लिशर संघ से संपर्क करें।

यदि आप संगीत रिलीज़ कर रहे हैं, तो आपका वितरक म्यूज़िक पब्लिकेशन की सुविधा भी प्रदान कर सकता है।

अधिक जानने के लिए Apple के चुनिंदा वितरण पार्टनर्स की सूची देखें