खाता

अपनी कम्यूनिकेशन पर नियंत्रण रखें

चुनें कि कौन से ईमेल आपके इनबॉक्स में आएँगे

हम संदेशों का उपयोग करके आपको आपके खाते और प्रोफ़ाइल से संबंधित नोटिफ़िकेशन से अपडेटेड रखते हैं, जैसे कि जब कोई नया यूज़र ऐक्सेस का अनुरोध करता है, या आपकी आर्टिस्ट इमेज को रिव्यू किया जाता है।

हम आपको साप्ताहिक ईमेल के माध्यम से भी सूचित रखना पसंद करते हैं, जिनमें आपके संगीत के बारे में जानकारी, नई सुविधाओं के बारे में सामयिक अपडेट और आपकी भूमिका के आधार पर, आपके खाते के रखरखाव से संबंधित आवश्यक अपडेट शामिल होते हैं। 

अपनी कम्यूनिकेशन की सेटिंग्स को कैसे अपडेट करें

यदि आपने एक से अधिक कलाकारों को क्लेम किया है, तो आप इन प्राथमिकताओं को अपने सभी कलाकारों पर लागू करने के लिए सेट कर सकते हैं या प्रत्येक कलाकार के लिए इन सेटिंग्ज़ को अलग-अलग संशोधित कर सकते हैं।

iOS ऐप के साथ अपनी कम्युनिकेशन की प्राथमिकता अपडेट करें :
ऐप के होम पेज से खाता आइकॉन पर टैप करें और समाचार और फ़ीचर्स स्विच को चालू करें।

वेब पर अपनी कम्यूनिकेशन की सेटिंग्ज़ अपडेट करें :
अपनी प्रोफ़ाइल के टॉप पर अपने नाम पर क्लिक करें, फिर ‘प्रोफ़ाइल संपादित करें’ चुनें]। ‘ईमेल प्राथमिकताएँ’ के अंतर्गत, आप जिस प्रकार के ईमेल कम्यूनिकेशन को अपडेट करना चाहते हैं उसे चुनें।

आपको किस प्रकार के ईमेल आ सकते हैं

कलाकार साप्ताहिक रीकैप : Apple Music पर आपके संगीत के प्रदर्शन का साप्ताहिक सारांश।

Shazam पर ट्रेंडिंग : यदि आपका संगीत Shazam पर ट्रेंड करता है, तो आपको उस सप्ताह की प्रमुख जानकारी देने वाला एक ईमेल मिलेगा। ट्रेंड में शामिल हैं :

  • धूम मचा रहा है : Shazam काउंट में अभूतपूर्व वृद्धि, किसी देश या क्षेत्र में चार्ट के टॉप पर पहुँचने की राह पर।
  • तेज़ी से उभर रहा है : दुनिया भर में Shazam पर आपके ट्रैक की लोकप्रियता और एंगेजमेंट में बढ़ावा।
  • प्रतिक्रिया आ रही है : कुछ ख़ास क्षेत्रों में Shazam पर आपके ट्रैक को उल्लेखनीय चर्चा और लोकप्रियता मिल रही है।

समाचार और विशेष जानकारी : Apple Music for Artists के लिए समय-समय पर आने वाले समाचार, अपडेट और विशेष जानकारी।