खाता

iOS पर Apple Music for Artists

Apple Music for Artists ऐप अब App Store पर उपलब्ध है। आते-जाते, घूमते-फिरते अपने संगीत की परफ़ॉर्मेंस की झलक देखें।

iOS ऐप डाउनलोड करें

सिस्टम की आवश्यकताएँ

Apple Music for Artists iOS ऐप का उपयोग iOS 16 या उसके बाद के संस्करण पर चलने वाले iPhone से किया जा सकता है और Artists ऐप का संस्करण 3.5 या उसके बाद का होना चाहिए। Artists ऐप के सभी नवीनतम फ़ीचर्स का लाभ उठाने के लिए सुनिश्चित करें कि आप नवीनतम संस्करण का उपयोग कर रहे हैं। iOS पर Apple Music for Artists वर्तमान में केवल iPhone के लिए उपलब्ध है।

प्रमोट करें

अपने फ़ैन्स के साथ महत्वपूर्ण पलों को शेयर करें। अपने प्री-ऐड, ऐल्बम, गाने, म्यूज़िक वीडियो और माइलस्टोन को प्रमोट करने के लिए कस्टम ऐसेट और Linkfire लिंक बनाएँ और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करें। प्रमोट के ऐसेट्स को संदेश ऐप, ईमेल, Twitter, Snapchat और Facebook व Instagram स्टोरीज़ में शेयर किया जा सकता है। बस उस माइलस्टोन पर टैप करें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं और वह प्लैटफ़ॉर्म चुनें जिस पर आप शेयर करना चाहते हैं।

अभी सुन रहे हैं

‘अभी सुन रहे हैं’ विजेट का उपयोग करके देखें कि कितने श्रोता इसी वक़्त आपका संगीत सुन रहे हैं। हर पाँच सेकंड में नियमित रूप से अपडेट होने वाला यह मीट्रिक बताता है कि कितने यूज़र ने आपके संगीत को सुनना शुरू किया है। पिछले 48 घंटों में आपके रियल-टाइम श्रोताओं की ऐक्टिविटी का ट्रेंड ग्राफ़ देखने के लिए विजेट पर टैप करें।

टॉप प्लेलिस्ट प्ले

जिस प्लेलिस्ट में आपका संगीत शामिल है, उस पर टैप करके आप प्लेलिस्ट में अपने गानों के कुल प्ले, प्रति गीत प्ले की संख्या और प्लेलिस्ट में गाने की स्थिति देख सकते हैं।

टॉप गाने

सबसे ज्यादा सुने गए गानों में से किसी एक पर टैप करके गाने से संबंधित विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है। आप प्ले की संख्या, औसत दैनिक श्रोता, Shazam काउंट, गीत ख़रीदारियाँ, इनसाइट्स, देश या शहर के अनुसार प्ले की संख्या और प्लेलिस्ट से प्ले की संख्या जैसे विवरण देख सकते हैं। 

टॉप Shazam काउंट

Shazam काउंट, Shazam ऐप द्वारा पहचाने गए गानों पर आधारित एक माप है। अपने किसी ऐसे गाने पर टैप करें जिसका Shazam काउंट सबसे अधिक हो, ताकि आप Apple Music और iTunes Store में उस गाने के प्रदर्शन के बारे में डेटा देख सकें।

टॉप रेडियो स्पिन

अब Apple Music for Artists दुनिया भर के 40,000 से अधिक रेडियो स्टेशन पर रेडियो प्ले को ट्रैक करता है। रेडियो स्पिन को Artists ऐप में पूरी तरह से इंटीग्रेट किया गया है, जिसे आपके कलाकार ओवरव्यू पेज और सॉन्ग डिटेल पेज दोनों पर हाइलाइट किया गया है। आपके सॉन्ग डिटेल पेज को खोलने और शीर्ष देशों/क्षेत्रों और शहरों के अनुसार उसके रेडियो स्पिन देखने के लिए एक गाना चुनें।

Shazam पर चार्टिंग

अब Apple Music for Artists ऐप में Shazam चार्ट डेटा उपलब्ध है। यदि आपका गाना पिछले सात दिनों में किसी देश या शहर में Shazam चार्ट पर है, तो आप इस चार्टिंग जानकारी को ऐप में चलते-फिरते देख सकते हैं। 

लोकप्रिय देश और क्षेत्र

किसी लोकप्रिय देश पर टैप करके देखें कि उस क्षेत्र में आपका संगीत कैसा प्रदर्शन कर रहा है। आप उन शहरों को देख सकते हैं जहाँ आपका संगीत सबसे ज़्यादा सुना जाता है, साथ ही देश या क्षेत्र-विशिष्ट जानकारी, टॉप गाने और टॉप शहर शहर भी देख सकते हैं।

डिफ़ॉल्ट रूप से, Apple Music for Artists iOS ऐप पिछले चार सप्ताह का डेटा दिखाएगा। आप ऊपरी दाएँ कोने में स्थित फ़िल्टर पर टैप करके डेटा के लिए तिथि रेंज को अपडेट कर सकते हैं।