एक्सप्लोर
एक बीट के जीवन का एक दिन
अगर आप एक कलाकार हैं, तो आप जानते हैं कि सबसे अच्छे आइडिया कभी भी आ सकते हैं। किसी पक्षी की चहचहाहट से या सुबह की कॉफ़ी के कप पर चम्मच की आवाज़ से भी आपको प्रेरणा मिल सकती है। आप ख़ुद से कहते हैं कि आप इसे याद रखेंगे या बाद में लिख लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता।
एक बीट-मेकर, रैपर और प्रोड्यूसर के साथ जुड़ें, जो अचानक मिलने वाली किसी प्रेरणा का लाभ उठाकर ऐसी बीट तैयार करते हैं, जो अपने हर हिस्से से बढ़कर एक बेहतरीन संगीत अनुभव बन जाती है। वॉइस मेमो और Logic Pro के लेटेस्ट फ़ीचर से ये सब और भी बेहतर हो जाता है — अब इसमें Flashback Capture, उन्नत Stem Splitter और बहुत कुछ शामिल है। संगीत बजता रहे!